भास्कर न्यूज | जांजगीर चांपा - News Summed Up

भास्कर न्यूज | जांजगीर चांपा


भास्कर न्यूज | जांजगीर चांपाकांग्रेस नेता अनिल चंद्रा के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी देने गए भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल पर कांग्रेस नेता अनिल चंद्रा ने रिवॉल्वर के बट से वार कर दिया। इससे पहले कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ जन्म दिन मनाया और हेमंत पटेल के घर जाकर उसे भी केक खिलाया। अनिल ने हेमंत से थाना में की गई शिकायत के संबंध में जानकारी ली। जब उसने थाना में शिकायत करने की बात कही तो आवेश में आकर अनिल ने हेमंत के सिर पर वार कर दिया।पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अनिल चंद्रा और उसके साथियों को चांपा से गिरफ्तार कर मालखरौदा कोर्ट में पेश किया तथा 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के करीबी और भाजपा नेता हेमंत पटेल पर सोमवार रात डभरा के कांग्रेसी नेता अनिल चंद्रा अपने साथियों के साथ रात 7 बजे हेमंत पटेल के घर पहुंचे और उसे अपने जन्म दिन पर केक भी खिलाया। इसके बाद उसने हेमंत पटेल से थाना जाने की वजह पूछते हुए गाली गलौज की। इसके बाद हेमंत पटेल पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद हेमंत पटेल ने डभरा थाना पहुंचा और अनिल चंद्रा और उसके साथियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल चंद्रा और उसके साथियों के खिलाफ 458,147,148,149, 506 बी और 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अनिल चंद्रा के साथ उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है,और मालखरौदा न्यायालय के आदेश पर 16 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है,अनिल चंद्रा के खिलाफ पंद्रह दिन पहले घर में घुसकर गाली गलौज, छेड़खानी व बदसलूकी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अनिल चंद्रा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। मामले को लेकर हेमंत पटेल ने सोमवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर गिरफ्तारी की मांग की थी ।डभरा थाना प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि अनिल चंद्रा द्वारा सोमवार को हेमंत पटेल के साथ मारपीट की गई थी,जिसकी शिकायत पर अनिल चंद्रा एवं साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है,इसके बीच पुरानी रंजिश है और 15-20 साल से इनके बीच तनाव हो रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */